झिंझाना। महर्षि कालू बाबा की जयंती के उपलक्ष में कश्यप समाज ने भंडारे व शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लेकर अपने अपने विचार रखे। शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि रमेश गौड़ कश्यप ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गो से होते हुए कश्यप धर्मशाला पर संपन्न हुई।
शुक्रवार को अलीनगर रोड स्थित कश्यप धर्मशाला में महर्षि कालू बाबा की जयंती पर भंडारे व शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि रमेश गौड़ कश्यप का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया, वहीं समाज के गणमान्य लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए कालू बाबा का गुणगान किया। शोभायात्रा का शुभारंभ रमेश गौड़ कश्यप ने फीता काटकर किया। जिसके बाद ढोल नगाड़े ओर बैंड बाजों के साथ सुंदर सुंदर झांकियां के बीच नाचते गाते लोग नज़र आए। शोभायात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गो से होते हुए वापिस कश्यप धर्मशाला पर संपन्न हुई। सुरक्षा के चलते भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। शोभायात्रा में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेशपाल कश्यप, डाक्टर रामनिवास, डाक्टर सतीश कश्यप, विनोद ठेकेदार सहित लोगों का विशेष सहयोग रहा है।
