Home » उत्तर प्रदेश » शामली » यातायात माह में पुलिस का जागरूकता अभियान लगातार जारी

यातायात माह में पुलिस का जागरूकता अभियान लगातार जारी

चौसाना। पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में यातायात माह (नवंबर 2025) के तहत जनपद में सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसमें पुलिस टीम द्वारा लगातार चेकिंग अभियान, जनसंपर्क और नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

चौसाना चौकी प्रभारी खूब सिंह ने की चेकिंग

शुक्रवार को चौसाना चौकी प्रभारी खूब सिंह ने पुलिस स्टाफ के साथ चौसाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट, गति नियंत्रण और आवश्यक दस्तावेजों के महत्व के बारे में समझाया गया। पुलिस ने मौके पर लोगों को यह भी बताया कि लापरवाही सिर्फ कानून का उल्लंघन नहीं है बल्कि सड़क दुर्घटना की संभावना को बढ़ाती है।

ऊन तिराहा पर एसआई सुनील यादव की टीम सक्रिय

इसी क्रम में ऊन तिराहा पर उप निरीक्षक सुनील यादव ने पुलिस टीम के साथ वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की। मुख्य मार्गों पर गुजरने वाले वाहनों की गहन तलाशी ली गई और कागजात अधूरे या नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को सावधानी और सतर्कता बरतने की हिदायत भी दी।

 

अपराध पर रोक एवं सुरक्षा भावना मजबूत

चौकी प्रभारी खूब सिंह ने बताया कि इस चेकिंग अभियान का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं बल्कि क्षेत्र में अपराधों को रोकना और नागरिकों में सुरक्षा की भावना बढ़ाना है। सख्त चेकिंग से असामाजिक और संदिग्ध तत्वों पर निगरानी मजबूत होती है, जिससे कानून व्यवस्था में सुधार होता है। क्षेत्रवासियों ने पुलिस की इस तत्परता की सराहना की और कहा कि इससे उनका भरोसा और सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है।

 

शामली पुलिस की अपील

१.वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट जरूर लगाएं

२.नाबालिगों को वाहन न चलाने दें

३.नशे की हालत में वाहन बिल्कुल न चलाएं

४.सड़क पर धैर्य और संयम रखें

‏उप संपादक: शकील राणा 

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This