Home » उत्तर प्रदेश » शामली » पल्सर सवार युवकों का हादसा, घायल परिजन को इलाज के बाद घर भेजा

पल्सर सवार युवकों का हादसा, घायल परिजन को इलाज के बाद घर भेजा

चौसाना। जिजौला के मजरा अलीपुरा निवासी इस्तकार और ममरेज सोमवार शाम करीब 6:30 बजे खोड़सामा के नजदीक नीलगाय के सामने आने पर दुर्घटना का शिकार हो गए। दोनों बाइक पर बिडौली की ओर से अलीपुरा लौट रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन उन्हें चौसाना के स्थानीय डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि किसी प्रकार का फैक्चर नहीं है, केवल सामान्य चोटें आई हैं। डॉक्टरों ने उपचार के बाद दोनों को घर आराम करने की सलाह दी।

याद रहे, बीते शुक्रवार को ही इस्तकार का भतीजा साहिल कमालपुर में हुए एक्सीडेंट में मृत्यु का शिकार हुआ था।

उप संपादक: शकील राणा 

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This