Home » उत्तर प्रदेश » शामली » कोरी समाज की एकजुटता, झलकारी बाई की 159 वीं जयंती मनाई

कोरी समाज की एकजुटता, झलकारी बाई की 159 वीं जयंती मनाई

चौसाना। गांव भोगी माजरा में सोमवार को कोरी समाज ने वीरांगना झलकारी बाई कोरी जी की 195वीं विजय जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान, जिला पंचायत सदस्य ठाकुर करण सिंह और थाना भवन ब्लॉक प्रमुख दीपक कोरी उपस्थित रहे। सभी ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
सभा में मनीष चौहान ने कहा कि जाति प्रमाण पत्र बनवाने के दौरान अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी धन की मांग करे, तो पीड़ित सीधे उनसे संपर्क करें। उन्होंने गरीबों से कहा कि किसी को पैसा न दें। समाजजनों ने उनके बयान का समर्थन किया।
जिला पंचायत सदस्य ठाकुर करण सिंह ने भरोसा दिलाया कि किसी भी दिक्कत में वह समाज के साथ खड़े रहेंगे और प्रमाण पत्र संबंधी समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया जाएगा।
इस प्रयास में राष्ट्रीय कोरी समाज जागृति महासभा के जिला अध्यक्ष राकेश पवार (मछरोली) और राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष मिथुन सिरोही की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समाजजनों ने उनके प्रयासों के लिए आभार जताया।
कार्यक्रम में नीरज चहल कोरी, सुरेश कुमार कोरी, जसवीर कोरी, प्रवीण मास्टर, इंद्रपाल मास्टर, धर्मवीर कोरी, सेठपाल कोरी, सचिन कोरी, प्रेम कोरी समेत कई लोगों का योगदान सराहनीय रहा।
कोरी समाज की एकजुटता से ऊन तहसील में यह सफलता हासिल हुई।
उप संपादक: शकील राणा 

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This