Home » उत्तर प्रदेश » शामली » समाजवादी पार्टी के बीएलए लापता वोटरों को ढूँढेंगे-प्रो सुधीर पंवार

समाजवादी पार्टी के बीएलए लापता वोटरों को ढूँढेंगे-प्रो सुधीर पंवार


गढ़ीपुख़्ता। क्षेत्र के गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां में ज़िला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अनुपस्थित,स्थानांतरित,मृत/डुप्लीकेट (एएमडी) की सूची उपलब्ध कराने के बाद समाजवादी पार्टी ने बीएलओ द्वारा तैयार की गई सूची को सत्यापित करने का निर्णय लिया है।
इसके लिए थानाभवन विधानसभा के बूथ संख्या 1-35 के बीएलए की सभा गढ़ी अब्दुल्ला खां में आयोजित हुई जिसमें पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लिया।


पूर्व राज्यमंत्री एवं कैराना लोकसभा प्रभारी प्रोफेसर सुधीर पंवार ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन परीक्षण (एसआईआर) की समय सारणी के दवाब में काम करने के कारण बीएलओ द्वारा तैयार की गई सूची में कई ख़ामियाँ हैं जिनका दूर किया जाना जरूरी है।उन्होंने कहा कि शामली जिले में 39232 मतदाता अनुपस्थित/लापता श्रेणी में दर्ज किए गए है,जिनका सत्यापन बीएलए अपने बूथ पर कर सकते है।उन्होंने कहा कि यदि चुनाव आयोग समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी की सलाह मान लेता तो एसआईआर प्रकिया में इतने नाम न कटते।
ज़िलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने बीएलए को 2025 की वोटर लिस्ट तथा एएमडी की सूची देते हुए अनुपस्थित वोटरों को ढूंढने की प्रक्रिया की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि बीएलए बहुत ज़िम्मेदारी का पद है,उन्हें अधिकार है कि वो बीएलओ द्वारा तैयार की गई वोटर लिस्ट को सत्यापित करें तथा ग़लतियों का सुधार कर ले।
विधानसभा अध्यक्ष राव तफरूज ने मांग की कि प्रशासन द्वारा एएमडी सूची के हिंदी तथा पिता/पति के नाम के साथ उपलब्ध कराने की मांग की।
सभा में योगराज पंवार,सलेक चंद,भूपेन्द्र सैनी,विनीत पिंडोरा,चौधरी प्रेम सिंह,प्रवीण प्रजापति,शादाब चौधरी सोमपाल कश्यप,नफीस खान,अजहर खान,नितिन सैनी, अरविंद प्रधान उपस्थित रहे।
कार्यालय प्रभारी खुशनूद ने बताया कि थानाभवन विधानसभा के बूथ संख्या 36 से 71 तक पूर्वी कश्यपपुरी गढ़ी पुख्ता में होगी।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This