
गढ़ीपुख्ता। विशेष गहन पुनरीक्षण मे बीएलओ द्वारा तैयार की गई स्थानांतरित,अनुपलब्ध एवं मृत/डुप्लीकेट वोटर की लिस्ट जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराने के बाद समाजवादी पार्टी ने उसकी गहनता से जांच करने का कार्यक्रम बनाया है।
कार्यक्रम के अन्तर्गत सपा द्वारा नियुक्त बीएलए की सेक्टरवार मीटिंग आयोजित की जा रही है जिसमें स्थानान्तरित,अनुपस्थित एवं मृत (एएमडी लिस्ट) की बूथ वार लिस्ट उस बूथ के बीएलए को उपलब्ध कराकर उन्हें चेक कराने की प्रक्रिया समझाई जाती है जिससे वे अपने बूथ की सूची का परीक्षण कर उसे सत्यापित कर सके।
कस्बे के मोहल्ला कश्यपपुरी,गढ़ी पुख्ता में थानाभवन विधानसभा के बूथ संख्या 36 से 71 के बीएलए की मीटिंग आयोजित कर उन्हें बीएलओ द्वारा 14-12-2025 तक तैयार की गई एएमडी सूची उपलब्ध कराई गई।
उपस्थित बीएलए को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर सुधीर पंवार ने कहा कि एसआईआर में काम के दवाब के कारण बीएलओ द्वारा तैयार की गई लिस्ट में स्थानांतरित,अनुपलब्ध मतदाताओं के नामों में गलती हो सकती है जिसे स्थानीय होने के कारण पार्टी द्वारा नियुक्त बीएलए संशोधित/ठीक कर सकते है।उन्होंने कहा कि यदि चुनाव आयोग समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का अधिक समय देने का सुझाव मान लेता तो एसआईआर प्रकिया में ग़लतियाँ न होती तथा कई बीएलओ का बहुमूल्य जीवन भी बच जाता।
जावेद जंग,जिला-उपाध्यक्ष ने कहा कि काम की अधिकता के कारण कई बूथों पर बीएलओ ने बिना रिकार्ड चेक किए वोटर का फार्म सी केटेगरी में जमा कर दिया है,उससे घबराने की ज़रूरत नहीं है,उसे ठीक कराया जाएगा।
सलेक चंद,ज़िलाध्यक्ष समाजवादी अनुसूचित प्रकोष्ठ ने कहा कि अनुसूचित जाति या मुस्लिम मतदाता जो काम के सिलसिले में बाहर जाते हैं उन्हें स्थानांतरित (शिफ्टिड)
राव तफरूज ,थानाभवन विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष हो गई है वो फोटो,आधार कार्ड तथा माता/पिता के वोटर कार्ड की फोटो कापी देकर बीएलओ को देकर नई वोट बनवा सकते है।
मीटिंग में समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के बिट्टू ताना,समाजवादी छात्र सभा ज़िलाध्यक्ष भूपेन्द्र सैनी,योगराज पंवार,कपिल पंवार,संजीव राझड,मनीष,राजुल जैन,
सावन,परविंदर कोरी,नादिर अली,सुंदर कश्यप,सोकिन्दर कश्यप,वरदान चौधरी भूपेंद्र सैनी संजीव राझड,मोनू दहिया,अकबर अली आदि उपस्थित रहे।
कार्यालय प्रभारी खुशनूद ने बताया कि जलालाबाद शहर के सभी समाजवादी बीएलए की मीटिंग कल नगर पंचायत हाल में होगी।
रिपोर्ट: सचिन तोमर







