Home » उत्तर प्रदेश » शामली » -राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रूद्रसेन ने एसआईआर की समीक्षा की-

-राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रूद्रसेन ने एसआईआर की समीक्षा की-


विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक टाउन हाल,थानाभवन में आयोजित हुई जिसमें थानाभवन विधानसभा के बूथ लेवल ऐजेन्ट ने एसआईआर प्रभारी चौधरी रूद्रसेन को वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।
ज़िलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सभी बीएलए पूरी संवेदनशीलता के साथ एएमडी सूची पर कार्य कर रहे हैं तथा उन्होंने अपने बूथ पर ग़लत तरीक़े से दर्शाए गए अनुपस्थित व स्थानान्तरित मतदाताओं की पहचान की है तथा बीएलओ को अवगत करा दिया है।
वरिष्ठ नेता प्रोफेसर सुधीर पंवार ने कहा कि पार्टी ने शामली एवं थानाभवन विधानसभा के सभी बीएलए को उनके बूथ की अनुपस्थित,स्थानांतरित एवं मृत/डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची एवं 2025 की मतदाता सूची उपलब्ध करा दी है जिससे वो अपने बूथ पर हो रही गड़बड़ियों की जांच कर उन्हें बीएलओ से ठीक करा सके।
राष्ट्रीय महासचिव एवं एसआईआर प्रभारी चौधरी रूद्रसेन ने कहा भाजपा का उद्देश्य बूथ स्तर पर वोटिंग लिस्ट में इस तरीक़े से नाम कटवाना/जुड़वाना है जिससे कि वो वहॉ पर चुनाव जीत सके।समाजवादी पार्टी के बीएलए को उनकी इस साज़िश को विफल करना है।उन्होंने कहा कि उनका प्रयास होगा कि ज़िले की तीनों विधानसभा का बीएलए सम्मेलन 25 दिसम्बर को शामली में होगा।
समीक्षा बैठक को जावेद जंग,जिला उपाध्यक्ष,राव तफरूज विधानसभा अध्यक्ष थानाभवन,नगर अध्यक्ष थानाभवन डा हामिद,तासीन मंसूरी,सलेक चंद,ज़ाकिर राणा,वेद प्रकाश शर्मा,ठाकुर शांतनु,इमरान मलिक,तहसीन,मकसूद राणा ने भी संबोधित किया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This