Home » उत्तर प्रदेश » शामली » -समाजवादी पार्टी ने आयोजित किया बीएलए सम्मेलन-

-समाजवादी पार्टी ने आयोजित किया बीएलए सम्मेलन-


विशेष गहन पुनरीक्षण मे शामली एवं थानाभवन विधानसभा के बीएलए का सम्मेलन एस.के फार्म शामली में आयोजित हुआ। जिसमें
सम्मेलन के मुख्य अतिथि चौधरी रूद्रसेन राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी विशेष गहन परीक्षण (SIR),जिला शामली का 66 वा जन्मदिन केक काटकर बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यमंत्री प्रोफेसर सुधीर पंवार ने कहा कि समाजवादी पार्टी के बीएलए ने पूरी निष्ठा से काम किया है जिसका प्रमाण भाजपा नेताओं की घबराहट है।उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर में ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद 30 जनवरी तक सभी बीएलए को सावधान रहना होगा।
पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सभी वोटर को आधार कार्ड के अतिरिक्त जन्म प्रमाणपत्र बनवा लेना चाहिए,उन्होंने घोषणा की कि जन्म प्रमाणपत्र बनवाने में वो सहयोग करेंगे।
चौधरी रूद्रसेन ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा कराए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण से चुनावी लाभ लेना चाहती है लेकिन समाजवादी पार्टी के संगठन एवं बीएलए ने मिलकर भाजपा के मंसूबों पर पानी फेर दिया है।
उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए सबसे जरूरी बूथ प्रबंधन है।उन्होंने कहा कि उप्र में अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। पिछली बार भी शामली में बीजेपी का तीनों विधानसभा में सफाया किया उसके लिए वोटरों को धन्यवाद दिया है। वहीं उन्होंने कहा कि औवेसी रहते हैं तेलंगाना में बात करते हैं युपी जीतने की पहले अपने घर में अपनी सरकार बनाए। वहीं बीएसपी को भी बीजेपी की दूसरी टीम बताया है।

ज़िलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने चौधरी रूद्रसेन को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ सफल जीवन की कामना करते हुए केक काटा।
प्रगति रिपोर्ट देते हुए कहा कि आपके निर्देशानुसार सभी बूथ पर बीएलए की नियुक्ति हो चुकी है तथा प्रत्येक बूथ पर एएमडी सूची का परीक्षण कर अनुपस्थित एवं शिफ्टिड वोटों में हुई ग़लतियों को ठीक करा दिया है।
सम्मेलन को शेर सिंह राणा,अखिल बंसल,जावेद जंग,सलेक चंद,देवेन्द्र वालिया,डा अनुज जावला,राव तफरूज,नासिर अली ख़ान,भूपेन्द्र सैनी,मांगेराम प्रधान,वतन सैनी ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन बिट्टू ताना ने किया।
सम्मेलन में नीरज पहलवान ऊन,विनित खाटियान , सोमपाल कश्यप, युसुफ़ सोंता आदि बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी,थानाभवन एवं शामली विधानसभा के बीएलए उपस्थित रहे।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This