Home » उत्तर प्रदेश » शामली » लव्वा दाऊदपुर सोलर चोरी का शानदार खुलासा, पुलिस की मुस्तैदी से शातिर चोर गिरफ्तार

लव्वा दाऊदपुर सोलर चोरी का शानदार खुलासा, पुलिस की मुस्तैदी से शातिर चोर गिरफ्तार

लव्वा दाऊदपुर सोलर चोरी का शानदार खुलासा, पुलिस की मुस्तैदी से शातिर चोर गिरफ्तार


चौसाना। लव्वा दाऊदपुर में निर्माणाधीन पानी की टंकी से हुई सोलर प्लेट चोरी की लगातार घटनाओं का पुलिस ने बेहद सराहनीय और सूझबूझ भरे तरीके से खुलासा कर दिया। बार-बार हो रही चोरी से ग्रामीणों में फैले डर और आक्रोश के बीच थाना झिंझाना पुलिस की सक्रियता ने लोगों में सुरक्षा का भरोसा लौटाया है। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।


जानकारी के अनुसार, 25 दिसंबर की रात्रि लव्वा दाऊदपुर में अज्ञात चोरों ने निर्माणाधीन पानी की टंकी से सोलर प्लेट चोरी कर ली थी। इससे छह दिन पूर्व भी दो सोलर प्लेट चोरी हुई थीं जिन्हें चोर सायरन सुनकर सोलर और बाइक छोड़कर भाग गए थे, बाद में चोर बाइक ले गए।

पुलिस ने घटनाओं की कड़ियों को जोड़ते हुए तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचना तंत्र को मजबूत किया। चोरों की हर गतिविधि पर नजर रखते हुए पुलिस ने रणनीति के तहत वाहन चेकिंग अभियान चलाया, जिसके चलते चोर अपनी योजना में सफल नहीं हो सका।
पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का नतीजा यह रहा कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई सोलर प्लेट और मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।

चौकी प्रभारी संदीप कुमार यादव ने बताया कि टीमवर्क, लगातार गश्त और सटीक सूचना के आधार पर यह खुलासा संभव हो पाया। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्त सुशील उर्फ टिल्ला पुत्र ब्रजपाल उर्फ बिरजी, निवासी ग्राम शामली शामला का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है। लव्वा दाउदपुर के ग्रामीणों ने पुलिस की इस कार्रवाई की खुलकर सराहना की है।

उप संपादक: शकील राणा 

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This