ऊन। (शामली शामला शुगर मिल) स्थित सुपीरियर फूड ग्रेन्स प्राइवेट लिमिटेड में ईंधन के रूप में प्रयुक्त होने वाली गन्ने की पत्ती के भंडारित ढेर में शुक्रवार और शनिवार की रात्रि अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही मिल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मिल कर्मचारियों ने पानी की पाइप लाइनों से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, जबकि कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने लंबी मशक्कत और कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।
आग बुझाने का कार्य पूरे दिन चला और मिल के कर्मचारी तथा फायर ब्रिगेड कर्मियों ने दिनभर हिम्मत और संयम के साथ प्रयास किया। प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस अग्निकांड में करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है और मामले की जांच जारी है।

इस संबंध में मिल के वरिष्ठ गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया ने बताया कि रात में अचानक आग लगी थी, जिसे समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। उन्होंने कहा कि नुकसान का अनुमान लगभग 20 लाख रुपये है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
ऊन गागोर शुगर मिल







