Home » उत्तर प्रदेश » थानाभवन विधायक अशरफ अली खां ने लखनऊ में उठाई शामली की बिजली समस्या

थानाभवन विधायक अशरफ अली खां ने लखनऊ में उठाई शामली की बिजली समस्या

लखनऊ। थानाभवन विधायक अशरफ अली खां ने राजधानी लखनऊ में आयोजित सार्वजनिक उपक्रम एवं नगर संयुक्त समिति की बैठक में बतौर सदस्य भाग लिया। बैठक के दौरान उन्होंने जनपद शामली में बिगड़ती विद्युत व्यवस्था का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए जोरदार तरीके से अपना पक्ष रखा और आमजन को हो रही परेशानियों की ओर समिति का ध्यान आकर्षित कराया।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अशरफ अली खां को सार्वजनिक उपक्रम एवं नगर संयुक्त समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है, जिसे थानाभवन क्षेत्र की अहमियत के रूप में देखा जा रहा है। विधायक ने मिली जिम्मेदारी का प्रभावी निर्वहन करते हुए शामली जनपद की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया और उनके समाधान की मांग की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनहित उनके लिए सर्वोपरि है और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं दिलाना उनका पहला कर्तव्य है, जिसे वे आगे भी पूरी निष्ठा से निभाते रहेंगे।
— संवाददाता: सचिन तोमर

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This