थानाभवन। कस्बे के कैंप कार्यालय में भीम आर्मी भारत एकता मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राव मौसम अली, राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रभात भारती, जिलाध्यक्ष शामली भीम आर्मी उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को मजबूती देने, संगठन विस्तार तथा आगामी पंचायत चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रभात भारती ने कहा कि मान्यवर कांशीराम की विचारधारा—“जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी”—पर चलते हुए हर समाज को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान किया जाना चाहिए।
वहीं अध्यक्षता कर रहे राव मौसम अली ने पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्टी गरीब, मजदूर और किसान के सम्मान तथा उनकी आवाज को मजबूती से उठाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
बैठक में चंद्रपाल चमार, डॉ. राजकुमार (मंडल सहसंयोजक), भाई अली (जिला कोषाध्यक्ष), जय कुमार (जिला संगठन सचिव), अंकुश बामनोली (जिला सचिव), बबलू कुमार, गौरव कुमार, गुड्डु कुमार, डॉ. खालिद, सुनील, रोहित, इंजीनियर धीरज, राजन, प्रिंस सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संवादाता: सचिन तोमर







