Home » उत्तर प्रदेश » शामली » मछरौली में 7 लाख की लागत से श्मशान घाट का निर्माण, ग्रामीणों ने विधायक नाहिद हसन को बताया ‘विकास पुरुष’

मछरौली में 7 लाख की लागत से श्मशान घाट का निर्माण, ग्रामीणों ने विधायक नाहिद हसन को बताया ‘विकास पुरुष’

मछरौली में 7 लाख की लागत से श्मशान घाट का निर्माण, ग्रामीणों ने विधायक नाहिद हसन को बताया ‘विकास पुरुष’

झिंझाना। क्षेत्र के मछरौली गांव में क्षेत्रीय विधायक नाहिद हसन की विधायक निधि से लगभग 7 लाख रुपये की लागत से कोरी समाज के लिए नए श्मशान घाट का निर्माण कराया गया है। श्मशान घाट के निर्माण से ग्रामीणों को अंतिम संस्कार हेतु एक व्यवस्थित एवं सुविधाजनक स्थान उपलब्ध हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार पूर्व में बरसात के मौसम में अंतिम संस्कार के दौरान काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। कच्ची जमीन एवं मूलभूत सुविधाओं के अभाव में लोगों को असुविधा होती थी। नवनिर्मित श्मशान घाट में पक्का प्लेटफॉर्म, शेड तथा आवश्यक आधारभूत व्यवस्थाएं कराई गई हैं, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है। गांव के बुजुर्गों एवं जनप्रतिनिधियों ने विधायक के इस कार्य की सराहना करते हुए उन्हें ‘विकास पुरुष’ की संज्ञा दी। उनका कहना है कि क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिनका सीधा लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है।
इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों एवं कोरी समाज के लोगों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यों से गांव की मूलभूत समस्याओं का समाधान हो रहा है और क्षेत्र विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
विधायक प्रतिनिधि मुशब्बर हसन ने बताया कि उक्त निर्माण कार्य विधायक निधि से कराया गया है, जिस पर लगभग 7 लाख रुपये की लागत व्यय हो चुकी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अन्य विकास कार्य भी प्रगति पर हैं, जिन्हें शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This