Home » उत्तर प्रदेश » शामली » झिंझाना में नए अस्पताल का शुभारंभ, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ी उम्मीद

झिंझाना में नए अस्पताल का शुभारंभ, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ी उम्मीद

झिंझाना में नए अस्पताल का शुभारंभ, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ी उम्मीद

झिंझाना। कस्बे के ऊन रोड स्थित नए अस्पताल का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रामजीलाल कश्यप ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता समय की बड़ी आवश्यकता है। इस दिशा में यह अस्पताल क्षेत्रवासियों के लिए राहत का काम करेगा और लोगों को गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सकेगा।


उन्होंने कहा कि अब स्थानीय लोगों को छोटी-बड़ी बीमारियों के इलाज के लिए दूरदराज के शहरों की ओर नहीं भागना पड़ेगा। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी तथा मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा।
कार्यक्रम में डॉ. अशोक सैनी, भाजपा जिला मंत्री श्रीपाल आर्य, पूर्व चेयरमैन नौशाद ठेकेदार सहित कस्बे के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने अस्पताल के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
अस्पताल प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गई कि यहां आधुनिक चिकित्सा उपकरणों के साथ अनुभवी डॉक्टरों की टीम मरीजों को सेवाएं देगी। साथ ही आपातकालीन सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी, जिससे आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।

रिपोर्ट: हारुन सैफी झिंझाना 

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This