झिंझाना। जनपद शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी 12वीं की छात्रा गार्गी तोमर पुत्री रूपेंद्र तोमर ने 29 मार्च को जम्मू के मौलाना आजाद स्टेडियम, गांधीनगर में आयोजित 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने गांव व जनपद का नाम रोशन किया।
इस मैराथन प्रतियोगिता में केन्या, इथोपिया, रूस सहित भारत के विभिन्न राज्यों से करीब एक हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच गार्गी तोमर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया।
प्रथम स्थान प्राप्त करने पर गार्गी तोमर को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिंह एवं उप मुख्यमंत्री सुरेन्द्र कुमार द्वारा मेडल के साथ एक लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया।

गार्गी की इस उपलब्धि पर गांव सिकंदरपुर में खुशी का माहौल है और उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। गार्गी ने इस वर्ष बलवंती देवी कन्या इंटर कॉलेज से 12वीं की परीक्षा दी है।
बातचीत में गार्गी तोमर ने बताया कि उनका सपना ओलंपिक में भाग लेकर देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है।

झिंझाना। गार्गी तोमर द्वारा जम्मू कश्मीर में चल रही पांच किलोमीटर की मैराथन दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर पर क्षेत्र के बलवंती देवी कन्या इंटर कॉलेज में खिलाड़ी छात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। प्रबंधक इंद्रपाल सिंह तोमर तथा मैनेजर अंकित तोमर व भाजपा नेता बंटी तोमर ने छात्रा के उज्वल भविष्य की कामना की
रिपोर्ट: हारूनसैफी झिंझाना







