Home » उत्तर प्रदेश » शामली » बाबा श्याम के भजनों से गुंजायमान हुआ मंदिर परिसर, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लगाई अरदास

बाबा श्याम के भजनों से गुंजायमान हुआ मंदिर परिसर, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लगाई अरदास

 

झिंझाना। कस्बे के श्री राम श्याम दुर्गा मंदिर में रविवार की रात बाबा श्याम का 17वां मासिक कीर्तन बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में पूरी तरह डूबा नजर आया।
कार्यक्रम को अरदास कीर्तन के रूप में मनाया गया, जिसमें कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्याम प्रेमियों ने भाग लिया और बाबा के चरणों में अपनी अरदास प्रस्तुत की।
आशीष मित्तल व भानु भाई ने अपने मधुर भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भजनों के बीच “हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा”, “मेरे श्याम तेरी महिमा अपार” और “श्याम नाम की ज्योत जलाई, दिल में बसी है छवि तुम्हारी” जैसे भजनों पर श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आए। वहीं सहारनपुर से पधारे भजन गायक सौरभ सांवरिया ने अपनी प्रस्तुति से ऐसा समां बांधा कि पूरा पंडाल “जय श्री श्याम” के जयकारों से गूंज उठा।
कीर्तन के समापन पर सभी श्रद्धालुओं ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर प्रमोद व ललित कुमार द्वारा बाबा की ज्योत प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस मौके पर सफल बनाने में गौरव संगल, मनीष संगल, गोपाल सैनी, वैभव नामदेव, वंश संगल सहित अन्य श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा।

झिंझाना के राम श्याम दुर्गा मंदिर में बाबा श्याम का 17वां मासिक कीर्तन में उपस्थित श्रद्धालु।

रिपोर्ट: हारून सैफी झिंझाना 

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This