
ऊन-खेड़ा भाऊ प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव के गणमान्य व्यक्तियों व अभिभावकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रधान जोगेंद्र सिंह द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित पूरी प्रधान व गणमान्य व्यक्तियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन प्राथमिक विद्यालय में कराने का आग्रह किया, ताकि वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें।
विद्यालय शिक्षकों राकेश कुमार, प्रताप सिंह, सहन्सरपाल ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया। इस दौरान ग्रामीण विकास, छोटा, मामू, विनोद, श्रवण, ममता, चम्पा, रविता आदि मौजूद रहे।







