Home » उत्तर प्रदेश » शामली » भीषण गर्मी में पुलिस ने लगाया पियाऊ, राहगीरों को पिलाया ठंडा शरबत।

भीषण गर्मी में पुलिस ने लगाया पियाऊ, राहगीरों को पिलाया ठंडा शरबत।

हारून सैफी✒️ 

झिंझाना। बढ़ती गर्मी और तेज धूप के बीच आम लोगों को राहत देने के उद्देश्य से झिंझाना पुलिस द्वारा गाड़ी वाला चौराहा पर पियाऊ का स्टाल लगाया गया। यहां राहगीरों, वाहन चालकों और बाजार आने-जाने वाले लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई गई। पुलिस के इस प्रयास की लोगों ने सराहना की।


मंगलवार दोपहर भीषण गर्मी के चलते पुलिस टीम ने पियाऊ स्टाल लगाकर लोगों को स्वच्छ और ठंडा शरबत उपलब्ध कराया। कई राहगीरों ने रुककर शरबत पिया और पुलिस के इस मानवीय कार्य की प्रशंसा की। पुलिस कर्मियों ने लोगों को गर्मी से बचाव के लिए अधिक पानी पीने, धूप में निकलते समय सावधानी बरतने तथा जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह भी दी।

थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना ने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों की सेवा करना पुलिस की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि आगे भी जरूरत पड़ने पर इस प्रकार के जनसेवा कार्य जारी रहेंगे। इस दौरान राहुल सिवाच, गुलफाम सैफी, वीरेंद्र सिंह, पुनीत कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे

उप संपादक शकील राणा 

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This