Home » उत्तर प्रदेश » शामली » सरकारी व बंजर भूमि पर कब्जे का प्रयास, एसडीएम ने दिए तत्काल कार्रवाई के आदेश

सरकारी व बंजर भूमि पर कब्जे का प्रयास, एसडीएम ने दिए तत्काल कार्रवाई के आदेश

चौसाना। सरकारी और बंजर भूमि पर दोबारा अवैध कब्जे की शिकायत सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। शिकायत के आधार पर उपजिलाधिकारी ने तत्काल भूमि को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश जारी किए हैं।
चौसाना निवासी खलील पुत्र आजम ने तहसील प्रशासन को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि खसरा संख्या 919 (खाद के गड्ढे) और खसरा संख्या 918 (सार्वजनिक शौचालय) के साथ-साथ खसरा संख्या 292 की भूमि पर दबंगों द्वारा मिट्टी डालकर फिर से कब्जा कर लिया गया है। इसके अलावा पास स्थित करीब नौ बीघा बंजर भूमि (खाम) पर भी जेसीबी मशीन से खुदाई कर दी गई है।
शिकायत में आरोप है कि उक्त भूमि को पूर्व में प्रशासन द्वारा कब्जा मुक्त कराया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद आरोपी दोबारा अवैध कब्जे की कोशिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं, अवैध कब्जे को मजबूत करने के लिए पाइपलाइन बिछाने और नींव खोदकर निर्माण कार्य की तैयारी की जा रही है। विरोध करने पर शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसील ऊन के उपजिलाधिकारी ने तत्काल एसडीएम को राजस्व अभिलेखों के आधार पर पैमाइश कराकर पूरी भूमि को कब्जा मुक्त कराने के आदेश दिए हैं। साथ ही बंजर भूमि पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न किए जाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। प्रशासनिक आदेश के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This