Home » उत्तर प्रदेश » शामली » व्यापारी को मिली 10 लाख की आर्थिक सहायता, कैबिनेट मंत्री ने सौंपा चेक

व्यापारी को मिली 10 लाख की आर्थिक सहायता, कैबिनेट मंत्री ने सौंपा चेक

झिंझाना। कस्बे के पूर्व चेयरमैन राकेश गोयल के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक व्यापारी को 10 लाख रुपयों का चेक प्रदान किया।


औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने कहा कि सरकार और सामाजिक संस्थाएं मिलकर जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आ रही हैं। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया।
बुधवार देर शाम वैश्य इंटरनेशनल एसोसिएशन चैप्टर शामली द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मंत्री का व्यापारियों और वैश्य समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। उन्हें अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज गर्ग ने संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक व आर्थिक सहयोग के कार्यों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने शामली में जापान की इंडस्ट्री स्थापित कराने की मांग भी रखी। इस दौरान खुर्शीद आलम ने कस्बे के जोहड़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर के बारे में मंत्री को अवगत कराया। अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन अंकित गोयल ने किया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन राकेश गोयल, अशोक बंसल, अनिल गोयल, प्रियंका गुप्ता, तरुण अग्रवाल, आशीष मित्तल, राहुल गुप्ता, राजेश बंसल, अमित मित्तल, दीपक सिंघल, जिला मंत्री भाजपा श्रीपाल आर्य, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेशपाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट: हारुन सैफी झिंझाना 

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This