गढ़ीपुख़्ता।समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पीडीए साईकिल विजय यात्रा का पार्टी के भैंसवाल रोड स्थित जिला कार्यालय पर स्वागत किया तथा विचार गोष्ठी आयोजित की।
पार्टी के प्रचारक कन्हैया लाल निषाद वर्ष समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के संकल्प के साथ वर्ष 2022 मे पीडीए साईकिल यात्रा प्रारम्भ की थी जो सहारनपुर जिले से होकर शामली में पहुंची।
कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कन्हैया लाल निषाद ने कहा कि पूरे प्रदेश में अनुसूचित जाति,पिछड़े वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के युवा भाजपा सरकार से बढ़ती बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार के कारण नाराज़ हैं तथा समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए चुनावों का इन्तज़ार कर रहा है।
प्रोफेसर सुधीर पंवार पूर्व राज्यमंत्री ने कन्हैया लाल निषाद की साइकिल यात्रा की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं के कारण ही विधानसभा चुनाव 2027 में जीत हासिल करेगी।
उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब राजनीतिक कार्यकर्ता की संस्कृति समाप्त हो रही है तभी कन्हैया लाल जैसे कार्यकर्ता 5 वर्षों तक साईकिल चलाकर अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेकर प्रदेश में जनजागरण कर रहे है।
इस अवसर पर बिट्टू प्रधान,गोपाल कश्यप,सतपाल कश्यप,अमरदीप पंवार,मकसूद राणा,धर्मवीर प्रधान अभिषेक शर्मा,मास्टर इरफान शाह,देवेंद्र वालिया,डाक्टर हामिद हसन,रहमान राणा,तासीन मंसूरी,नीरज पहलवान हामिद चौधरी,मुमताज, जावेद अली , भूपेंद्र सैनी आदि ने कन्हैया लाल निषाद का फूलमालाओ से स्वागत किया।







