Home » उत्तर प्रदेश » शामली » देवस्थली सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में दीपिका कौशिक प्रथम

देवस्थली सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में दीपिका कौशिक प्रथम

 

गढ़ी पुख्ता। प्रेमकुल मिशन ट्रस्ट द्वारा हथछोया स्थित देवस्थली मॉडर्न गुरुकुल में आयोजित प्रथम सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया है।
प्रेमकुल मिशन द्वारा क्षेत्र में छात्रों के मध्य प्रतिस्पर्धा बढ़ाने एवं उनके सामान्य ज्ञान के स्तर में वृद्धि करने के लिए एक मार्च को हथछोया स्थित देवस्थली गुरुकुल द्वारा प्रथम सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।


देवस्थली गुरुकुल की उपप्रबंधक रूबी पंवार ने बताया कि इस सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में क्षेत्र के कई विद्यालयों के दसवीं तक के छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता परीक्षा में छात्रों से उनके पाठ्यक्रम से ही प्रश्न किए गए ताकि छात्र/ छात्राओं के विद्यालय अध्ययन का परीक्षण किया जा सके।
प्रधानाचार्य सुधीर ने बताया कि घोषित किए गए परिणाम के अनुसार कक्षा 10 वर्ग में दीपिका कौशिक ने प्रथम, सृष्टि शर्मा एवं प्रिंस ने संयुक्त रूप से द्वितीय एवं देव शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
कक्षा पाँच वर्ग में उत्तम ने प्रथम नंदिनी ने द्वितीय एवं आर्यन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है जबकि कक्षा 8 वर्ग में गौरी कश्यप, संगम तोमर एवं कपिल ने संयुक्त रूप से प्रथम मयंक एवं इशिता ने द्वितीय एवं समर ख़ान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
गुरुकुल प्रबंधक पिंकी पंवार ने विजेता छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि विद्यालय के वार्षिकोत्सव में इन छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में सम्मिलित छात्र विद्यालय समय में श्री नरेन्द्र कुमार से मिलकर अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कर सकते हैं।
संयोजक नरेंद्र कुमार ने बताया कि शीघ्र ही देवस्थली गुरुकुल का वार्षिकोत्सव आयोजित किया जाएगा जिसके अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी जिसमें किसी भी विद्यालय के छात्र एवं टीम भागीदारी कर सकती है।
परीक्षा के आयोजन में दीपा चौहान, पूजा चौहान, आँचल दलाल, शिवानी, अंजलि, निशु चौधरी, अवनीश कुमार, अभिलाष पंवार, नीरज छोकर, सूरज, मनीष एवं राकेश राणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रिपोर्ट: सचिन तोमर 

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This