चौसाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में देश ने सेवा, सुशासन और अंत्योदय के मंत्र के साथ ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। इसी क्रम में मंगलवार को भाजपा मंडल ऊन के ग्राम चौसाना में ‘विकसित भारत का अमृत काल’ विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप और पूर्व मंडल अध्यक्ष कुलदीप चौधरी रहे। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं में आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, किसान सम्मान निधि आदि पर विस्तार से चर्चा की और बताया कि कैसे इन योजनाओं ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को लाभ पहुंचाया है।
कार्यक्रम के संयोजक बूथ अध्यक्ष शुधीर शर्मा रहे।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता ठा. अभिमन्यु चौहान, डॉ. उमेश शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा, सतीश शर्मा, विनोद शर्मा, मास्टर श्रवण समेत अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यशाला के माध्यम से गांव-गांव तक विकास, विश्वास और बदलाव का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
संवाददाता: अतहर राणा