झिंझाना। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष तेजेंद्र निरवाल द्वारा सुरेंद्र सैनी उर्फ छोटू सैनी को एक बार फिर झिंझाना मंडल अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर बुधवार को सुरेंद्र सैनी के निवास पर सैनी समाज के लोगों ने फूल-मालाओं से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और एक-दूसरे का मुंह मीठा कर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में सैनी समाज के गणमान्य लोगों—कालूराम सैनी, मोहन सैनी, नाथीराम सैनी, रामलाल सैनी, बिट्टू सैनी, शिवकुमार सैनी, पिंटू सैनी, नीरज सैनी, आदेश सैनी, डॉ. मनोज सैनी, धीरज सैनी, मुन्ना सैनी, डॉ. हरिओम सैनी, मेवाराम और ओमपाल सहित अनेक लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।
सैनी समाज के लोगों ने सुरेंद्र सैनी की कर्मठ व लगनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए अपेक्षा जताई कि वे आगे भी पार्टी के प्रति सेवा-भाव, पूर्ण समर्पण और सच्ची निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करेंगे।
रिपोर्ट: अली रज़ा







