चौसाना।
के सीएचसी स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को (स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार) अभियान की शुरुआत जिला पंचायत सदस्य ठाकुर करण सिंह और डॉ. अशोक सैनी ने फीता काटकर की। इस अवसर पर फार्मासिस्ट डॉ. अरविंद कुमार, एलटी पारुल फार्मासिस्ट अरविंद कुमार और अस्पताल स्टाफ मौजूद रहे।

डॉ. अशोक सैनी ने बताया कि यह अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षा को बढ़ावा देना है। साथ ही 17 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक आठवां राष्ट्रीय पोषण माह भी मनाया जा रहा है।
अभियान में महिलाओं को ईएनटी, नेत्र, रक्तचाप, मधुमेह, दंत जांच, कैंसर जांच (मुख, स्तन, ग्रीवा), गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच, टीकाकरण, एनीमिया जांच जैसी सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा टेलीमेडिसिन, टीबी और सिकल सेल जांच की सुविधाएँ भी दी जाएंगी।
उप संपादक: शकील राणा