Home » उत्तर प्रदेश » शामली » शामली पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, कई चौकी और थाना प्रभारियों के बदले दायित्व

शामली पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, कई चौकी और थाना प्रभारियों के बदले दायित्व

शामली। पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत 9 उप निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। सभी अधिकारियों को नए दायित्वों पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

सबसे पहले उप निरीक्षक सुनील कुमार को थाना झिंझाना से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी भाज्जू (थाना बाबरी) बनाया गया है। वहीं उप निरीक्षक श्यामवीर सिंह को चौकी भाज्जू बाबरी से हटाकर थाना झिंझाना भेजा गया है।

पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक पवन कुमार को चौकी प्रभारी सिक्का (थाना आदर्श मंडी) नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में उप निरीक्षक संदीप कुमार यादव को थाना झिंझाना से हटाकर चौकी प्रभारी चौसाना की जिम्मेदारी दी गई है। चौसाना में तैनात उप निरीक्षक खूब सिंह को चौकी प्रभारी लांक (थाना कोतवाली शामली) भेज दिया गया है

इसके अलावा उप निरीक्षक विपिन मलिक को थाना कोतवाली शामली से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी एलम (थाना कांधला) बनाया गया है। उप निरीक्षक अरविंद कुमार को चौकी लांक से हटाकर थाना थानाभवन में व०उ०नि० के रूप में भेजा गया है। वहीं उप निरीक्षक राहुल कादयान को थाना थानाभवन में ही बनाए रखा गया है।

अंत में, पुलिस लाइन में तैनात को व०उ०नि० थाना झिंझाना की जिम्मेदारी दी गई है। प्रशासन ने सभी अधिकारियों को आदेशों के अनुपालन के निर्देश दिए हैं।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This