Home » उत्तर प्रदेश » शामली » मास्टर श्रीपाल आर्य बने भाजपा के जिला मंत्री

मास्टर श्रीपाल आर्य बने भाजपा के जिला मंत्री

 

झिंझाना। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मास्टर श्रीपाल आर्य को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. रामजीलाल कश्यप द्वारा जिला कार्यकारिणी में जिला मंत्री बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके मनोनयन की जानकारी मिलते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बधाई दी।
मास्टर श्रीपाल आर्य लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय रहकर कार्य कर रहे हैं और सामाजिक गतिविधियों में भी उनकी अहम भागीदारी रही है। उनके सरल और मिलनसार स्वभाव के चलते क्षेत्र में उनकी अच्छी पहचान है।
जिला मंत्री बनाए जाने पर समर्थकों ने फोन व सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी नेतृत्व ने एक मेहनती और समर्पित कार्यकर्ता को जिम्मेदारी देकर संगठन को मजबूती देने का कार्य किया है।
इस मौके पर मास्टर श्रीपाल आर्य ने शीर्ष नेतृत्व और जिलाध्यक्ष डॉ. रामजीलाल कश्यप का आभार जताते हुए कहा कि वह सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करते रहेंगे।

रिपोर्ट: हारुन सैफी झिंझाना

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This