Home » उत्तर प्रदेश » शामली » राम नवमी पर गढ़ी हसनपुर में सजा भक्ति का दरबार, सुबह तक उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

राम नवमी पर गढ़ी हसनपुर में सजा भक्ति का दरबार, सुबह तक उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

चौसाना। क्षेत्र के गांव गढ़ी हसनपुर स्थित माँ दुर्गा मंदिर में राम नवमी के उपलक्ष्य में हर वर्ष की भांति इस बार भी विशाल माँ भगवती जागरण का आयोजन किया गया। शुक्रवार-शनिवार की रात्रि आयोजित जागरण का शुभारंभ रात्रि 9:30 बजे मंदिर समिति के अध्यक्ष सचिन चौधरी द्वारा पंडित उमेश शर्मा से विधि-विधान के साथ पूजन कराकर ज्योत प्रज्वलित कर किया गया। जागरण प्रातः करीब 6 बजे प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तीर्थ सेवा न्यास के अध्यक्ष रामविशाल दास जी महाराज (हरिद्वार) रहे। उनके साथ भाजपा नेत्री रूबी चौधरी, निविस चौधरी व कपिल खाटियान ने भी मंदिर पहुंचकर माँ के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर समिति की ओर से महाराज जी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।


जागरण के दौरान पूरी रात भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। देर रात से लेकर सुबह तक भक्तों का तांता लगा रहा और पूरा वातावरण माँ भगवती के जयकारों से गूंजता रहा। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्य नाथी राम मित्तल, संजीव कुमार, सोमपाल सैनी, रिषभ सिंघल, नितिन कुमार, आत्माराम कश्यप, सुशील पंवार, बिजेंद्र कश्यप, विपिन मित्तल के साथ समस्त ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This