रिपोर्ट: अमित गोयल, ऊन
ऊन। चंडीगढ़ में आयोजित केकेएचडी टीवी शो के तहत एक कार्यक्रम वहरा यूनिवर्सिटी में संपन्न हुआ, जिसमें राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश और गुजरात से करीब 350 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में कस्बे ऊन की भजन गायिका छोटी उर्फ प्रिया ने भी हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रिया की प्रतिभा ने सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ दिया। कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा उन्हें दो लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया। जैसे ही प्रिया की जीत की खबर क्षेत्र में पहुंची, परिवार और कस्बेवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया।
प्रिया की सफलता पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, वनस्थली एकेडमी के रविंद्र डागर, होली हेवन के चतुर्वेदी मलिक व अंकुर राणा और सेंट आरसी पिंडौरा के देवेंद्र सिंह ने उन्हें सम्मानित करने की घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि प्रिया कस्बे में खाटू श्याम के कीर्तन में निशुल्क भजन गाती हैं और अपनी सफलता को खाटू श्याम बाबा का आशीर्वाद मानती हैं।







