
झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईवे स्थित एसडीएस कॉन्वेंट स्कूल में शैक्षिक के समापन पर वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को डॉ. रामजीलाल कश्यप भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर रामजीलाल कश्यप ने सभी पुरस्कृत विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधक श्रीपाल आर्य ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे निरंतर सफलता प्राप्त करें और एक आदर्श नागरिक बनकर अपने अभिभावकों व समाज का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि जीवन में कभी निराश नहीं होना चाहिए, क्योंकि असफलता ही सफलता की पहली सीढ़ी होती है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. रामजीलाल कश्यप, विद्यालय चेयरमैन लोकश तोमर, प्रबंधक श्रीपाल आर्य एवं प्रधानाचार्य सतीश भटनागर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान सुमित चौहान, रविन्द्र मलिक, आकाश तोमर, हिमांशी तोमर, रवि, प्रदीप शर्मा, अंकुर चौधरी, भुजवीर सिंह, अजय, पंकज गर्ग, सौरभ कुमार, दीपक कुमार, हरप्रीत कौर, अलका सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।







