Home » उत्तर प्रदेश » शामली » सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सपा विधायकों का विधानसभा में धरना

सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सपा विधायकों का विधानसभा में धरना

शामली। विधानसभा में प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में समाजवादी पार्टी के विधायकों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। लखनऊ स्थित विधानसभा परिसर में सभी सपा विधायक एकजुट होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए।
धरना-प्रदर्शन के दौरान चित्रकूट में हुए बहुचर्चित घोटाले और कफ सिरप (कोविडन सिरप) प्रकरण को लेकर सरकार की चुप्पी पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए किरण पाल कश्यप, सदस्य विधान परिषद ने कहा कि चित्रकूट घोटाले ने प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। कश्यप ने आरोप लगाया कि कोविडन सिरप और चित्रकूट घोटाले में निर्दोष लोगों की जान गई है, लेकिन सरकार दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी जनहित के मुद्दों पर चुप नहीं बैठेगी और जब तक दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरना-प्रदर्शन के दौरान विधायकों ने पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग दोहराई।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This