शामली। विधान परिषद में एमएलसी किरणपाल कश्यप ने कहा कि विद्युत व्यवस्था सरकार के दावे के विपरीत बदहाल हो रही है किसानों को भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है सरकार स्मार्ट मीटर लगा कर अधिक बिल वसूल रही है नया कनेक्शन की क्षमता कम से कम 2किलो वाट कर दी गई है और शुल्क 500 रुपए से बढ़ाकर 6000 रूपये कर दिया गया है जर्जर तारों को बदलने के लिए कोई ठोस योजना नहीं बन रही है इसका एक उदाहरण आजमगढ़ के एक गांव में 12 घरों में बिना बिजली का कोई खंभा ओर केबल डाले ही बिजली का बिल वसूला जा रहा है इस लोक महत्व के प्रकरण पर सदन की कार्यवाही रोककर चर्चा कराई जाए l
संवादाता: सचिन तोमर







