गढ़ीपुख़्ता। समाजवादी पार्टी द्वारा 29 मार्च को दादरी में आयोजित ‘सामाजिक समानता भाईचारा रैली’ में तैयारी हेतु पूर्व राज्यमंत्री प्रोफेसर सुधीर पंवार एवं ज़िलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने भैंसवाल,गढ़ी पुख्ता,भभीसा,सुन्ना सहित कई गाँवों में जनसम्पर्क किया तथा तैयारियों की जानकारी ली।
ज़िलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने बताया कि रैली की तैयारियों के लिए सांसद,विधायक,विधानसभा अध्यक्षों,आनुषंगिक संगठनों के ज़िलाध्यक्षो को ज़िम्मेदारी दी गई है।
सभी पदाधिकारी अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क कर रैली में जाने वाले लोगों की लिस्ट तैयार कर रहे है।
उन्होंने बताया कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता अपने समर्थकों के साथ रैली मे सम्मिलित होंगे।
समाजवादी छात्र सभा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सैनी ने बताया कि युवाओ मे रैली को लेकर उत्साह है तथा सभी अपने-अपने वाहनों से पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का स्वागत करेंगे।
कार्यालय प्रभारी खुशनूद ने बताया कि शामली से कार्यकर्ता बसो व निजी गाड़ियों द्वारा भैंसवाल रोड स्थित जिला कार्यालय से प्रातः 9 बजे प्रस्थान करेंगे।
प्रोफ़ेसर सुधीर पंवार ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी दादरी में होने वाली रैली ऐतिहासिक होने जा रही है जिसमे ग़ाज़ियाबाद-गौतमबुद्धनगर तथा आसपास के जिलो से बडी संख्या में लोग शामिल होंगे।
विधानसभा चुनाव 2027 के चुनाव से पहले होने वाली इस रैली से उप्र में सत्ता परिवर्तन की पिच तैयार होगी।
प्रोफ़ेसर सुधीर पंवार ने पार्टी पदाधिकारियों एवं आम जनता से अपने-अपने वाहनों से दादरी पहुँचने की अपील करते हुए सत्ता परिवर्तन मे सहयोगी बनने की अपील की है।
रिपोर्ट: सचिन तोमर गढ़ीपुख़्ता







