Home » उत्तर प्रदेश » शामली » थानाभवन विधायक अशरफ अली खान ने दी श्रद्धांजलि

थानाभवन विधायक अशरफ अली खान ने दी श्रद्धांजलि

गढ़ीपुखता। क्षेत्र के गांव हथछोया निवासी पत्रकार सचिन तोमर के बाबा जी स्व. ओमप्रकाश सिंह (उम्र 93 वर्ष) की रस्म पगड़ी का आयोजन किया गया। गांव हथछोया में रस्म तेहरवी के अवसर पर सर्वप्रथम विधि-विधान पूर्वक हवन-पूजन किया गया और उनकी आत्मा की शांति के लिए मनोकामना की गई।

जिसमें विधायक, भाकियू नेता, अन्य गणमान्य लोगों व क्षेत्रीय नेताओं ने पहुंचकर स्व. ओमप्रकाश सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में आए सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस दौरान थाना भवन विधायक अशरफ अली खान, पूर्व सांसद पुत्र अंशुमान सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष भाकियू नेता कपिल खाटियान, एमएलसी पुत्र गौरव कश्यप, ग्राम प्रधान देवेंद्र तोमर, धर्मपाल सिंह, बृजपाल सिंह, सोम तोमर, मास्टर अशोक तोमर, बिनोद तोमर, मोहित तोमर, समाजसेवी अंकुज चौधरी, डा. मुनव्वर जंग, गौरव राणा, मास्टर प्रदीप तोमर सहित अनेक गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

रिपोर्ट : संवाददाता सचिन तोमर

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This