
गढ़ीपुख़्ता। गांव हथछोया स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में टीका उत्सव की शुरुआत तहसीलदार ऊन के नेतृत्व में की गई। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि क्षेत्र का कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रह जाए। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे महीने खसरा-रूबेला सहित अन्य जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाएगी।
सीएचसी प्रभारी डॉ. तरूण चौधरी ने बताया कि पेंटावेलेंट, पोलियो, खसरा-रूबेला की पहली और दूसरी डोज की उपलब्धि को पिछले वर्ष की तुलना में और बेहतर करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए छूटे हुए बच्चों के घर-घर जाकर परिजनों को जागरूक किया गया और टीकाकरण के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।
वहीं तहसीलदार ऊन ललीता चौधरी ने कहा कि ऊन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रोजाना चलने वाले नियमित सत्रों में भी जीरो डोज और छूटे हुए बच्चों को प्राथमिकता से कवर किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग इस जीवनरक्षक अभियान के प्रचार-प्रसार को घर-घर तक पहुंचाने के लिए सक्रिय है। टीका उत्सव के तहत छह परिवारों के बच्चों को जागरूक कर उनका टीकाकरण कराया गया।
अभियान में तहसीलदार ऊन ललिता चौधरी, सीएचसी प्रभारी डॉ. तरूण चौधरी, कम्युनिटी प्रोसीजर मैनेजर नवीन पतीख, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर उर्मिला, आशा संगिनी अंजू, समस्त आशाएं, ग्राम प्रधान देवेंद्र तोमर, बृजपाल सिंह तोमर, वासर तोमर सहित कई लोग मौजूद रहे।
फोटो में
गांव हथछोया में तहसीलदार ऊन के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम छूटे हुए बच्चों के टीकाकरण को लेकर परिजनों को जागरूक करती हुई।

संवादाता: सचिन तोमर







