Home » उत्तर प्रदेश » शामली » ठोकर तोडने के विरोध में पंचायत,यमुना मईया का जल भेंट कर मुख्यमंत्री से मिलेगें मंगलौरा के ग्रामीण

ठोकर तोडने के विरोध में पंचायत,यमुना मईया का जल भेंट कर मुख्यमंत्री से मिलेगें मंगलौरा के ग्रामीण

चौसाना। नाईनंगला जाटान में आवंटित रेत खनन के पटटा संचालक द्वारा ठोकरो को तोडने के आरोप के बीच गांव मे आयोजित पंचायत में जमकर विरोध हुआ। आरोप है कि संचालक परम्परागत रास्ते का प्रयोग ना करके ठोकरो का तोडा जा रहा है। ग्रामीणों की आयोजित पंचायत मे मुख्यमंत्री को यमुना का जल भेंट कर कार्यवाही की मांग पर विचार बना। वही दूसरी ओर राजस्व विभाग की जांच रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को प्राप्त नही हो सकी।

जिला प्रशासन द्वारा नाईनंगला जाटान में पॉच वर्षीय रेत खनन के लिए पट्टा आवंटित किया गया है। मंगलौरा सहित आसपास के आधा दर्जन गांव के लोगो का आरोप है कि संचालक ने वाहनो के निकालने के लिए पॉच दशक पुरानी स्टड को तोड दिया ,जिसके कारण आगामी बरसात के दिनों मे बाढ का खतरा बढ गया है। ग्रामीणों ने मिलकर डीएम शामली को शिकायत की तो जांच राजस्व अधिकारियों को सौंपी गई। टीम ने ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर जांच की।

 


वही मंगलवार को फिर से मंगलौरा मे ग्रामीण एकत्र हुए और खनन के पटटे का विरोध करते हुए पंचायत में कार्यवाही की मांग की गई। पचांयत मे किसानों ने बताया कि बीते वर्ष बरसात के दिनों मे चढी यमुना नदी की चपेट मे आने से हजारों बीघा फसले बर्बाद हो गई थी,इसके बाद भी पटटे के आवंटन के दौरान ग्रामीण इलाके की सुरक्षा पर विचार नही किया। पंचायत मेे तय हुआ कि अगर जिला प्रशासन कोई स्थाई समाधान नही होता तो 3 अप्रैल को मुख्यमंत्री को यमुना मैया का जल भेंट कर कार्यवाही की मांग करेंगे। पंचायत मे काफी संख्या में ग्रामीणों के साथ भाकियू के पदाधिकारी भी शामिल हुए।

एक ओर पंचायत तो दूसरी ओर चल गई जेसीबी,ग्रामीणों ने घेरा

चौसाना। मंगलौरा मे ग्रामीण भविष्य के खतरे को देखते हुए मंगलौरा के भूभाग मे स्थित ठोकरो को तोडने का विरोध कर रहे है और पंचायत कर रूपरेखा बना रहे थे तो दूसरी ओर ठेका संचालक अपने अमले के साथ यमुना नदी के बीच रास्ता बनाने को पहुॅच गया। जिसकी जानकारी पंचायत मे शामिल ग्रामीणों को लगी।

जिस पर ग्रामीणो ने कूच की तो ग्रामीणों को देख जेसीबी को मौके से लेकर भाग निकले। जिससेे साफ है कि एक ओर ग्रामीणों की शिकायत पर जांच जारी है तो वही दूसरी ओर संचालक बेखौफ कानून को तांक पर रखकर अपनी मनमर्जी कर रहे है। इस दौरान विनोद निर्वाल,अनिल चौधरी,अमित कुमार,राहलु सिंह,विजय,ललित,मनोज कुमार,शिवम चौधरी ,गज्जू,संजीव कुमार व साहब कुमार आदि मौजूद रहें।

1- कानूनगो व लेखपालो की टीम को जांच सौपंी गई है। बुधवार तक जांच रिपोर्ट मिल सकेगी। जिसके बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। तभी कुूछ बताया जा सकेगा।
संदीप त्रिपाठी,एसडीएम ऊन

2- पटटे के आवंटन की जानकारी मिलने व ग्रामीणों की शिकायत पर रास्ता बनाने के दौरान हम लोगो ने संचालक को स्टड से दूर रहने की चेतावनी दी थी। अगर उन लोगो द्वारा स्टड को नुकसान पहुॅचाया गया है तो उसकी जांच कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट देकर अवगत कराया जायेगा।
संजय मित्तल,एसडीओ ड्रेनेज विभाग

रिपोर्ट: अली रज़ा के साथ उप संपादक शकील राणा 

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This