झिंझाना। शुक्रवार देर शाम करनाल की ओर से आ रहे पति-पत्नी का सड़क हादसे में दर्दनाक अंत हो गया। जानकारी के अनुसार हरियाणा के गांव बीजना, जिला करनाल निवासी सुमैर सिंह व उनकी पत्नी कुसुम यूपी के गांव जसोई नगला में अपने रिश्तेदारों से मिलने जा रहे थे।
जैसे ही दंपती की बाइक ग्राम कैरटू के पुल से नीचे उतरने लगी, पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक असंतुलित होकर गिर गई और कुसुम ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को बाहर निकाला। सुमैर सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
रिपोर्टर: अली रज़ा







